भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को रांची में हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत ने शनिवार को दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को ₹3-3 लाख इनाम देने की घोषणा की है।