भारतीय महिलाओं को ऊंचाइयों पर पहुंचते देखना अविश्वसनीय: निकहत के गोल्ड जीतने पर अजय

महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकहत ज़रीन के स्वर्ण पदक जीतने के बाद कई बॉलीवुड ऐक्टर्स ने उन्हें बधाई दी है। अजय देवगन ने ट्वीट किया, "भारतीय महिलाओं को उन ऊंचाइयों तक पहुंचते देखना एक अविश्वसनीय बात है जिसकी हमने केवल कल्पना की थी।" वहीं, अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "निकहत आपने पूरे देश को गौरवान्वित महसूस कराया।"

Load More