भारतीय मूल की छात्रा ने यूएस में फिलिस्तीन के समर्थन में किया प्रदर्शन, हुई गिरफ्तार
अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने को लेकर भारतीय मूल की छात्रा अचिंत्य शिवलिंगम और एक अन्य छात्र को गिरफ्तार किया गया है। यूनिवर्सिटी की प्रवक्ता के मुताबिक, छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी और दोनों को कैंपस में दाखिल होने से रोक दिया गया है। बकौल प्रवक्ता, छात्रों को पहले भी चेतावनी दी गई थी।