भारतीय मूल के 29 वर्षीय शख्स ने अमेरिका में गर्लफ्रेंड की गोली मारकर की हत्या

अमेरिका में सिमरनजीत सिंह नामक भारतीय मूल के 29-वर्षीय शख्स को एक मॉल की पार्किंग में अपनी 34-वर्षीय गर्लफ्रेंड को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों एकसाथ मॉल आए थे और हत्या के बाद सिमरनजीत फरार हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के तुरंत बाद सिमरनजीत ने नई शर्ट खरीदकर कपड़े बदले थे।

Load More