भारतीय मूल के 76 वर्षीय मोटेल मालिक की अमेरिका में गोली मारकर की गई हत्या
अमेरिका के अलबामा में एक कमरे को लेकर हुए विवाद के बाद एक ग्राहक ने पिछले हफ्ते भारतीय मूल के 76 वर्षीय मोटेल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 34 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एशियन अमेरिकन होटल ओनर्स असोसिएशन (एएएचओए) ने इस घटना पर दुख जताया है।