भारतीय मूल के इंजीनियर ने यूएस में पत्नी और बेटों की हत्या करने के बाद की थी खुदकुशी: पुलिस
अमेरिका में भारतीय मूल के इंजीनियर आनंद हेनरी, उसकी पत्नी ऐलिस और 4-वर्षीय जुड़वां बेटों के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आनंद को 'संदिग्ध' बताया है। पुलिस ने कहा, "जांच में दिखा है कि ऐलिस की कई गोलियां लगने से मौत हुई जबकि आनंद को एक गोली लगी थी...नाबालिग लड़कों (बेटों) की मौत गोली लगने से नहीं हुई।"