भारतीय मूल के छात्र की अमेरिका के नाइट क्लब में प्रवेश न मिलने के बाद ठंड लगने से हुई मौत
अमेरिका में एक 18-वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र अकुल धवन की कई घंटों तक लापता रहने के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पिछले माह नाइट आउट के दौरान अकुल को एक नाइट क्लब में प्रवेश नहीं मिला जबकि उसके दोस्त अंदर चले गए थे। उस रात -2.7°C तापमान के बीच ठंड लगने से उसकी मौत हो गई।