भारतीय मूल के दंपति और उनकी बेटी की कनाडा के घर में आग लगने से मौत, पुलिस ने जताया संदेह

ओंटारियो (कनाडा) में पिछले हफ्ते एक घर में आग लगने से एक भारतीय मूल के दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 51-वर्षीय राजीव वारिकू, उनकी पत्नी शिल्पा और उनकी 16-वर्षीय बेटी महक वारिकू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आग लगने की घटना पर संदेह जताया है और मामले की जांच कर रही है।

Load More