भारतीय मूल के पूर्व जेल अधिकारी को सिंगापुर में कैदी से घूस लेने की कोशिश करने पर हुई सज़ा
सिंगापुर में शुक्रवार को भारतीय मूल के 57 वर्षीय सेवानिवृत्त जेल अधिकारी कोबी कृष्णा को तीन साल और दो सप्ताह की जेल की सज़ा सुनाई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोबी कृष्णा को एक कैदी से करीब ₹82 लाख (133,000 सिंगापुरी डॉलर) की रिश्वत लेने की कोशिश करने का दोषी पाया गया है। दिसंबर 2022 में कोबी कृष्णा सेवानिवृत्त हुए थे।