भारतीय मूल के रवि चौधरी यूएस एयर फोर्स के असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में हुए नियुक्त

अमेरिका की सीनेट ने भारतीय मूल के अमेरिकी रवि चौधरी की यूएस एयर फोर्स के असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्ति की पुष्टि की है। चौधरी इस पद पर आसीन होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी होंगे। यह पद कथित तौर पर पेंटागन के शीर्ष नागरिक नेतृत्व पदों में से एक है। सीनेट ने चौधरी के पक्ष में 65-29 वोट दिए।

Load More