भारतीय मूल के लियो वराडकर दूसरी बार बने आयरलैंड के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री बनने पर भारतीय मूल के लियो वराडकर को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "आयरलैंड के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और बहुआयामी सहयोग का अत्यधिक महत्व है। हमारी जीवंत अर्थव्यवस्थाओं को पूरी क्षमता तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करेंगे।" गौरतलब है कि वराडकर दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने हैं।