भारतीय मूल के शख्स पर लगा ऑस्ट्रेलिया में 5 कोरियाई महिलाओं का रेप करने का आरोप
ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झांसा देकर 2018 में 5 कोरियाई महिलाओं को कथित तौर पर उनकी ड्रिंक में नींद की गोली या डेट-रेप ड्रग मिलाकर उनका रेप करने के आरोप में बालेश धनकड़ नामक भारतीय मूल के शख्स पर मुकदमा चल रहा है। आरोपी ने कथित तौर पर ये अपराध अपने अपार्टमेंट में किए और उनके वीडियो भी बनाए।