भारतीय मेडिकल छात्र अब फिलीपींस में कर सकेंगे मेडिसिन की प्रैक्टिस
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से मंज़ूरी मिलने के बाद फिलीपींस ने हाल ही में फिलीपीन मेडिकल अधिनियम 1959 में संशोधन किया है जिससे भारतीय मेडिकल छात्रों को वहां पंजीकरण कराने और मेडिसिन की प्रैक्टिस करने की अनुमति मिलेगी। गौरतलब है कि कई भारतीय मेडिकल छात्र फिलीपींस जाते हैं क्योंकि यह कम फीस पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान करता है।