भारतीय युवाओं में अब विराट कोहली के जैसी 'मैं किसी से कम नहीं' मानसिकता है: रघुराम राजन
आरबीआई के पूर्व गवर्नर और अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने कहा है, "मुझे लगता है कि भारतीय युवाओं में अब क्रिकेटर विराट कोहली के जैसी 'मैं दुनिया में किसी से कम नहीं हूं' मानसिकता है।" उन्होंने कहा, "बहुत सारे भारतीय इनोवेटर्स सिंगापुर या सिलिकॉन वैली जा रहे हैं। उद्यमियों की दुनिया को बदलने की इच्छा देखकर दिल खुश हो जाता है।"