भारतीय यूनिकॉर्न्स की सालाना औसत विकास दर अमेरिका, यूके और कई देशों से अधिक है: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में कहा, "भारतीय यूनिकॉर्न्स की औसत सालाना विकास दर, अमेरिका, यूके और अन्य कई देशों से ज़्यादा है।" बकौल प्रधानमंत्री, देश में यूनिकॉर्न्स की संख्या 100 के आंकड़े तक पहुंच गई है जिनका मूल्यांकन ₹25-लाख करोड़ से ज़्यादा है। दरअसल, $1 बिलियन के मूल्यांकन वाले स्टार्टअप को यूनिकॉर्न कहा जाता है।

Load More