भारतीय रुपया अन्य मुद्राओं के मुकाबले मज़बूत हो रहा है: केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि भारतीय रुपया अन्य मुद्राओं के मुकाबले मज़बूत हो रहा है। उन्होंने महंगाई को लेकर कहा कि सरकार ज़रूरी चीज़ों की कीमतों पर नज़र बनाए हुए है और इसे कम करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है। बकौल सीतारमण, भारत को उर्वरक उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने पर काम करना है।