भारतीय रॉकेट का मलबा हो सकती है ऑस्ट्रेलिया के बीच पर मिली रहस्यमयी वस्तु
ऑस्ट्रेलियाई स्पेस एजेंसी ने बताया है कि पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के जूरियन खाड़ी के पास एक बीच पर इस महीने की शुरुआत में मिली रहस्यमयी वस्तु संभवता एक भारतीय रॉकेट का हिस्सा है। एजेंसी ने बताया, "यह इसरो द्वारा संचालित पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) के एक्सपेंडेड थर्ड स्टेज का मलबा हो सकता है...हम इसरो के साथ काम कर रहे हैं।"