भारतीय वायु सेना का सुखोई लड़ाकू विमान नासिक में हुआ क्रैश
भारतीय वायु सेना का सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान मंगलवार को महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में शिरसगांव गांव के पास एक खेत में क्रैश हो गया। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले ने बताया कि सुखोई विमान के पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। गौरतलब है कि वायु सेना के पास 200 से ज़्यादा सुखोई 30 एमकेआई हैं।