भारतीय वायु सेना के सबसे उम्रदराज़ पायलट दलीप सिंह मजीठिया का 103 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतीय वायु सेना के सबसे उम्रदराज़ पायलट स्क्वॉड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया का 103 वर्ष की आयु में सोमवार रात उत्तराखंड में निधन हो गया। उनकी बेटी किरण ने बताया कि मजीठिया वर्ष 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के वालंटियर रिज़र्व में शामिल हुए थे। मजीठिया को सर्वश्रेष्ठ पायलट ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था।

Load More