भारतीय वायुसेना 96 लड़ाकू विमानों का स्वदेश में निर्माण करने की बना रही योजना: खबर
एएनआई के मुताबिक, भारतीय वायुसेना 'बाय ग्लोबल ऐंड मेक इन इंडिया' स्कीम के तहत 114-लड़ाकू विमानों का अधिग्रहण करने की योजना बना रही है जिनमें से 96 का निर्माण स्वदेश में होगा। वहीं, 18-विमानों का आयात चुने गए विदेशी वेंडर्स से कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया में बोइंग और डसॉल्ट एविएशन समेत कई वैश्विक कंपनियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।