भारतीय वायुसेना ने एक्सटेंडेड रेंज ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण
भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को एक्सटेंडेड रेंज तक हवा में मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। वायुसेना ने मिसाइल के परीक्षण का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मिसाइल का बंगाल की खाड़ी में सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट से परीक्षण किया गया। मिसाइल ने सटीकता के साथ निशाना लगाते हुए टारगेट को हासिल किया।"