भारतीय वायुसेना ने की ब्रह्मोस मिसाइल के नए वर्ज़न की सफल टेस्टिंग
भारतीय वायुसेना ने हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक अज्ञात द्वीप से ब्रह्मोस मिसाइल के सतह से सतह पर मार करने वाले नए संस्करण का सफल परीक्षण किया है। वायुसेना ने कहा, "मिसाइल फायर सफल रहा और मिशन ने अपने सभी उद्देश्य हासिल कर लिए हैं।" इस परीक्षण का एक वीडियो भी सामने आया है।