भारतीय वायुसेना ने लेह के 2 मरीज़ों को एएन-32 विमान के ज़रिए पहुंचाया चंडीगढ़
भारतीय वायुसेना ने गंभीर रूप से बीमार दो मरीज़ों को एएन-32 विमान के ज़रिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया है। वायुसेना ने बताया कि एक मरीज़ सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था और दूसरे को हृदय संबंधी समस्याएं हैं। वायुसेना ने कहा, "वायुसेना और स्थानीय नागरिक प्रशासन की योजना व त्वरित कार्यान्वयन ने दोनों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"