भारतीय विश्वविद्यालयों के साल में दो बार एडमिशन देने से होंगे क्या फायदे?
यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने कहा है, "भारतीय विश्वविद्यालयों के एक शैक्षणिक सत्र में 2 बार एडमिशन लेने से उन छात्रों को फायदा होगा जो बोर्ड परीक्षा के परिणाम में देरी व निजी कारणों से जुलाई-अगस्त में एडमिशन नहीं ले पाते हैं।" उन्होंने कहा, "छात्रों को सालभर इंतज़ार नहीं करना होगा...कैंपस प्लेसमेंट भी दो बार हो सकते हैं।"