भारतीय वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के मैग्नेटोस्फेयर में सॉलिटरी तरंगों के पहले साक्ष्य का लगाया पता
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोमैग्नेटिज़्म (आईआईजी) के शोधकर्ताओं ने मंगल ग्रह के मैग्नेटोस्फेयर में सॉलिटरी तरंगों के पहले साक्ष्य का पता लगाया है। शोधकर्ताओं ने इसके लिए लैंगमुइर प्रोब पर दर्ज हाई-रेज़ोल्यूशन इलेक्ट्रिक फील्ड डेटा और नासा के एमएवीईएन स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल किया। इस खोज से मंगल में आयन के क्षीण होने के रहस्य के बारे में जानकारी मिल सकती है।