भारतीय शख्स की मेक्सिको में अज्ञात लुटेरों ने गोली मारकर की हत्या
मेक्सिको सिटी में अज्ञात लुटेरों द्वारा लूटपाट के बाद गोलीबारी करने से एक भारतीय शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है। मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने कहा, "पीड़ित के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं...हम मेक्सिको प्रशासन से लुटेरों को जल्द-से-जल्द पकड़ने की मांग करते हैं।"