भारतीय शख्स को कंपनी ने थाईलैंड में बनाया बंधक, छोड़ने के बदले $3,000 मांगे: परिवार
ठाणे (महाराष्ट्र) के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई को उसकी नियोक्ता कंपनी ने पिछले 1 महीने से थाईलैंड में बंदी बनाकर रखा है। बकौल शख्स, कंपनी भाई को प्रताड़ित कर रही है और छोड़ने के बदले $3,000 मांग रही है। शख्स ने बताया कि भाई के थाईलैंड पहुंचने पर उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।