भारतीय शेयर बाज़ार में एफपीआई ने जून में ₹47,148 करोड़ का किया निवेश, 10 माह में सर्वाधिक
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ार में जून में ₹47,148 करोड़ का निवेश किया है जो पिछले 10 माह में सर्वाधिक है। डिपॉज़िटरी के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने मई में इक्विटी में ₹43,838 करोड़ का निवेश किया था जो पिछले 9 माह में सबसे अधिक था। गौरतलब है, अप्रैल में एफपीआई ने ₹11,631 करोड़ निवेश किया था।