भारतीय शॉट-पुटर करणवीर सिंह डोप टेस्ट में हुए फेल, एशियाई चैंपियनशिप से किए गए बाहर
भारत के 25 वर्षीय शॉट-पुटर करणवीर सिंह हाल ही में हुए डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। सिंह को इसके कारण अगले हफ्ते से बैंकॉक (थाईलैंड) में होने जा रही एशियाई ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप की भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। मई-2023 में सिंह ने फेडरेशन कप में 19.05 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता था।