भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए माधुरी दीक्षित को आईएफएफआई में किया जाएगा सम्मानित

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को बताया कि 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया, "माधुरी को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा।" बकौल ठाकुर, माधुरी ने अपनी प्रतिभा से 4 दशकों से बड़े पर्दे पर चार चांद लगाए हैं।

Load More