भारतीय सुरीले गाने सुनते आ रहे, रैप बेसुरा होता है इसे स्वीकारने में समय लगेगा: हनी सिंह
रैपर हनी सिंह ने भारत में रैप की स्थिति पर कहा है कि इसके सीमित श्रोता हैं। उन्होंने कहा, "70-80 वर्षों से हिंदुस्तानी सुरीले गाने सुन रहे हैं। ये उनकी रूह में हैं। रैप में नो स्केल होता है, संगीत की भाषा में कहें तो यह बेसुरा गाना होता है।" बकौल रैपर, इसे स्वीकारने में लोगों को थोड़ा वक्त लगेगा।