भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में हुआ क्रैश, 1 पायलट का हुआ निधन
भारतीय सेना ने बताया है कि उसका चीता हेलीकॉप्टर बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग के नज़दीक क्रैश हो गया जिसमें एक पायलट का निधन हो गया जबकि दूसरा घायल है। दुर्घटना के बाद दोनों पायलटों को नज़दीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव का इलाज के दौरान निधन हो गया।