भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एस.एफ. रॉड्रिग्स का 88 वर्ष की उम्र में निधन
भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल सुनीथ फ्रांसिस रॉड्रिग्स का शुक्रवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 1990 से 1993 तक भारतीय सेना के प्रमुख थे। भारतीय सेना ने ट्वीट किया, "उन्हें एक विचारक और रणनीतिकार के रूप में जाना जाता था...वह अपने पीछे राष्ट्र के लिए समर्पण और सेवा की विरासत छोड़ गए हैं।"