भारतीय सेना ने किया टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण
भारतीय सेना ने स्वदेश निर्मित टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली (मैन-पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम) का शनिवार को राजस्थान में सफल परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस मिसाइल प्रणाली को डीआरडीओ ने विकसित किया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस मिसाइल सिस्टम को कहीं भी ले जाया जा सकता है और दिन व रात दोनों समय इसका इस्तेमाल हो सकता है।