भारतीय सेना ने पीओके में 2.5 किमी अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने के दावे को नकारा

भारतीय सेना ने मंगलवार को एक अखबार में छपी उस रिपोर्ट का खंडन किया जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय सेना ने शनिवार रात पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 2.5 किलोमीटर अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। सेना ने बताया कि जवानों ने बालाकोट इलाके में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर 2 आतंकियों को ढेर किया था।

Load More