भारतीय सेना ने ब्रिगेडियर व उससे ऊपर की रैंक के अफसरों के लिए एक समान वर्दी व्यवस्था की लागू
भारतीय सेना ने मंगलवार को ब्रिगेडियर और उससे ऊपर रैंक वाले वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक नया समान वर्दी नियम लागू किया। अधिकारियों के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों की टोपी, कंधे पर बैज, गोरगेट पैच, बेल्ट और जूते एक समान होंगे और फ्लैग-रैंक अधिकारी अब कोई पट्टा (कमरबंद) नहीं पहनेंगे। अधिकारियों ने कहा, यह कदम सेना के चरित्र को मज़बूत करेगा।