भारतीय सेना में अधिकारियों के 7,308 पद समेत 1.16 लाख से अधिक पद खाली: सरकार
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि भारतीय सेना में 1.16 लाख से अधिक पद खाली हैं। बकौल भट्ट, इनमें 7,308 पद अधिकारियों के व 1,08,685 पद जूनियर कमीशन प्राप्त अधिकारी और अन्य रैंक के खाली हैं। वहीं, नौसेना में अधिकारियों के 1,446 और नौसैनिकों के 12,151 पद रिक्त हैं।