भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी शख्स झारखंड में गिरफ्तार
भारतीय सेना की खुफिया इकाई ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में गुलजिंदर सिंह नामक शख्स को रामगढ़ (झारखंड) के एक होटल से पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गुलजिंदर पंजाब व हरियाणा के युवकों से सेना में नौकरी के नाम पर बड़ी राशि वसूलता था।