भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने एशियन गेम्स इतिहास में जीता अपना 9वां पदक
भारत के 37-वर्षीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने गुरुवार को मेन्स सिंगल्स में रजत पदक जीतकर एशियन गेम्स इतिहास में अपना 9वां पदक जीता। फाइनल में उन्हें मलेशिया के इयैन यो ने हराया। गौरतलब है कि 19वें एशियन गेम्स में भारत ने स्क्वॉश में 3 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक और 2 कांस्य पदक जीते हैं।