भारतीय स्टार्टअप्स में वेंचर फंडिंग सालाना आधार पर 52% घटकर मार्च में रही $1.4 बिलियन: खबर

'योरस्टोरी रिसर्च' के मुताबिक, भारतीय स्टार्टअप्स की वेंचर कैपिटल फंडिंग इस साल मार्च में $1.4 बिलियन रही जो मार्च 2022 के मुकाबले 52% कम है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में स्टार्टअप्स को सर्वाधिक $734 मिलियन की फंडिंग मिली जिसके बाद बेंगलुरु ($283 मिलियन) और मुंबई ($218 मिलियन) का स्थान है। बकौल रिपोर्ट, लेट-स्टेज स्टार्टअप्स को मार्च में सर्वाधिक फंडिंग मिली।

Load More