भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने दीं शुभकामनाएं
भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शुभकामनाएं दी हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 'X' पर हिंदी में लिखा, "स्वतंत्रता दिवस पर भारतवासियों को बधाई...मैंने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष (2047) तक नई भारत-फ्रांस महत्वाकांक्षाएं निर्धारित कीं।" नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने भी शुभकामनाएं दी हैं।