भारतीय हैमर थ्रोअर रचना कुमारी पर डोप टेस्ट में फेल होने के बाद लगा 12 साल का बैन
भारतीय हैमर थ्रोअर रचना कुमारी पर डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 12 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। रचना चीन के हांगझोउ में खेले गए 19वें एशियाड में भारतीय ऐथलेटिक्स टीम का हिस्सा थीं। बकौल रिपोर्ट्स, यह रचना का दूसरा डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन है और इससे पहले उन पर 4 साल का बैन लगाया गया था।