भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान तिर्की के घर से पदक चोरी करने के आरोप में 5 लोग अरेस्ट
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की के घर से पदक और घरेलू कीमती सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि पिछले सप्ताह चोरी किए गए 14 मेडल, सोने की ज्वेलरी, कैमरा, 2 मोबाइल फोन और 1 एलईडी टीवी आरोपियों के पास से बरामद की गई है।