भारतीय-अमेरिकी नंद मूलचंदानी होंगे अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पहले सीटीओ
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने भारतीय-अमेरिकी उद्यमी नंद मूलचंदानी को अपना पहला चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) नियुक्त किया है। मूलचंदानी एक उद्यमी हैं जिन्होंने ऑब्लिक्स, डिटरमिना, ओपनडीएनएस और स्केलएक्स्ट्रीम जैसे कई स्टार्टअप्स की सह-स्थापना की है और उनके सीईओ रह चुके हैं। मूलचंदानी कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड बिज़नेस स्कूल और हार्वर्ड के कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से पढ़ाई कर चुके हैं।