भारतीय-अमेरिकी परिवार के 4 लोग कैलिफोर्निया में मृत मिले, 2 को लगी है गोली
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में केरल के एक ही परिवार के 4 लोग एक मकान में मृत मिले हैं। मृतकों की पहचान 42-वर्षीय आनंद सुजीत हेनरी, उनकी 40-वर्षीय पत्नी ऐलिस प्रियंका और 4-वर्षीय जुड़वां बेटों के तौर पर हुई है। बकौल पुलिस, 2 लोगों की मौत गोली लगने से हुई है और वह इसे हत्या-खुदकुशी का मामला मानकर जांच कर रही है।