भारतीयों की निकासी के लिए हर मिनट बेहद कीमती है: यूक्रेन में छात्र की मौत के बाद राहुल
खारकीव (यूक्रेन) में युद्ध के बीच गोलीबारी में भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदार की मौत होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र के परिवार व दोस्तों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राहुल ने कहा, "मैं दोहराता हूं, भारत सरकार को (भारतीयों की) सुरक्षित निकासी के लिए एक रणनीतिक योजना बनानी चाहिए। हर मिनट बेहद कीमती है।"