भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक प्रयास जारी रहेंगे: यूक्रेन युद्ध के बीच जयशंकर
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार तब तक आराम नहीं करेगी जब तक यूक्रेन में फंसे भारतीय सुरक्षित नहीं हो जाते। उन्होंने ट्वीट किया, "भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक...प्रयास अविराम जारी रहेंगे। 9वीं ऑपरेशन गंगा उड़ान 218 भारतीय नागरिकों के साथ...बुखारेस्ट (रोमानिया) से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई है।"