भारतीयों के लिए वीज़ा वेट टाइम बढ़कर 609 दिन होने के बाद क्या कदम उठा रहा है अमेरिका?
अमेरिका ने भारतीयों के लिए वीज़ा वेट टाइम बढ़कर 609 दिन होने के बाद भारत में नए कदम उठाने की घोषणा की है। अमेरिकी दूतावास ने चुनिंदा शनिवारों को स्पेशल इंटरव्यू लेने और कॉन्सुलर स्टाफ की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। वहीं, अमेरिका पुराने अमेरिकी वीज़ा वाले भारतीयों के लिए रिमोट वीज़ा प्रोसेसिंग पर विचार कर रहा है।