भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में 4 नैशनल हाईवे और 500 सड़कें हुईं बंद
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण राज्यभर में 4 नैशनल हाईवे और करीब 500 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शिमला में सर्वाधिक 161 और लाहौल में 153 सड़कें बंद हैं। रविवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तूफान आने, बिजली गिरने और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।