भारी बारिश और बाढ़ से हिमाचल प्रदेश में 30 लोगों की हुई मौत, फंसे हैं 500 पर्यटक
पुलिस ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बीच कम-से-कम 30 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स हैं कि बारिश व भूस्खलन के कारण लाहौल-स्पिति के चंद्रताल, पागल नाला और अन्य स्थानों पर तकरीबन 500 पर्यटक फंसे हुए हैं। गौरतलब है, राष्ट्रीय राजमार्गों के कुछ हिस्से भी बाढ़ में बह गए हैं।